Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘पुष्पा २’ की एडवांस बुकिङ नेपाल में भी खुल गई

 

काठमांडू, ३ दिसम्बर । भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन अभिनित ‘पुष्पा २’ की एडवांस बुकिङ नेपाल में भी खुल गई है । पुष्पा २ को बहुप्रतिक्षित फिल्म के रुप में माना गया है । नेपाल के लिए इस फिल्म का वितरक आरआर फिल्मस् है । वितरक रोहित कट्टेल ने अपनी सामाजिक संजाल मार्फत पुष्पा २ की एडवांस बुकिङ संबंधी सूचना सार्वजनिक किया है ।
कट्टेल ने फेशबुक में लिखा है– ‘इस साल के लिए ही बहुप्रतितिक्षित फिल्म ‘पुष्पा २’ की एडवांस बुकिङ नेपाल में भी खुल गया है । अपनी नजदिक के फिल्म हॉल में जाकर अपना सिट सुरक्षित रखें ।’ फिल्म दिसम्बर ५ से प्रदर्शन में आ रहा है, लेकिन आज तक किसी भी हल ने पुष्पा २ के लिए शो नहीं रखा है । भारतीय सेन्सर बोर्ड ने फिल्म को यू ए प्रमाणपत्र दिया है, नेपाल में सेन्सर प्रक्रिया चल रही है ।
सुकुमार की लेखन और निर्देशन में ‘पुष्पा २’ निर्माण हुआ है । बताया गया है कि फिल्म ५ सौ करोड की लागत में बनी है । एक्सन ड्रामा में आधारित फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं । उनके साथ रश्मिका मन्डन्ना, फहद फासिल का भी मुख्य भूमिका है । फिल्म को हिन्दी भाषा के अलवा तमिल, तेलुगु, कन्नड, बंगाली और मलयालम भाषा में सार्वजनिक किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *