‘मिसिङः केटी हराएको सूचना’ माघ ११ गते से प्रदर्शन में आएगी
काठमांडू, ७ दिसम्बर । नेपाली फिल्म ‘मिसिङः केटी हराएको सूचना’ माघ ११ गते से प्रदर्शन में आने की तैयारी में हैं । फिल्म निर्माण युनिट ने पुनः एक बार प्रदर्शन मिति तय किया है । इससे पहले कार्तिक ३० गते फिल्म को प्रदर्शन में लाने की तैयारी की थी । लेकिन कार्तिक १५ गते रिलिज ‘पूर्ण बहादुरको सारंगी’ की उच्च सफलता के कारण हॉल पैक हो गया, जिसके चलते ‘मिसिङः केटी हराएको सूचना’ निर्माण युनिट ने फिल्म रिलिज का डेट ही स्थगत कर दिया था ।
फिल्म निर्माण युनिट ने नाजिर हुसेन और सृष्टि श्रेष्ठ का फोटो के साथ एक पोष्टर सार्वजनिक करते हुए नयां प्रदर्शन मिति तय किया है । ट्राई सिटी पिक्चर्स की प्रस्तुती में फिल्म को दीपेन्द्र गौचन ने निर्देशन किया है । इतना ही नहीं स्क्रिप्ट से लेकर फिल्म के निर्मता भी दीपेन्द्र ही हैं । फिल्म में नाजिर और सृष्टि मुख्य भूमिका में हैं । साथ में सञ्जय गुप्ता, रामनारायण ठाकुर, मदन ठाकुर, रिना रिमाल, कौशल्या ठाकुर, ललितादेवी मिश्र, रुपेश मण्डल, सुदीप पटेल, अनिल कुर्मी, मनोज शाह, अर्जुन पोखरेल और ओमप्रकाश कर्ण जैसे कलाकारों का अभिनय हैं ।

