सुबह काठमांडू में ४.८ डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापक्रम मापन किया गया
काठमांडू, पुष ४ – काठमांडू के न्यूनतम तापक्रम में आज (गुरुवार) को कमी आई है । जल तथा मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार गुरुवार की सुबह काठमांडू में ४.८ डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापक्रम मापन किया गया है । बुधवार काठमांडू का न्यूनतम तापक्रम ५.१ डिग्री सेल्सियस मापन किया गया था जो आज घटकर ४.८ पहुँच गया है । देश के अन्य भू भाग का न्यूनतम तापक्रम महाशाखा दैनिक सुबह ८ः४५ बजे सार्वजनिक करती है । मौसमविदों का कहना है कि अब कुछ दिन तापक्रम और मौसम इसी के आसपास रहेगा ।
उन्होंने बताया कि रात आकाश में बादल जमा होने और कम हवा चलने से न्यूनतम तापक्रम अगले दिन से भी ज्यादा बढ़न सकता है । रात में जब ज्यादा हवा चलती है तो अगली सुबह ठंढ़ बढ़ने के आसार होते है ।
मौसमविदों का कहना है कि हवा होते हुए भी यदि आकाश साफ होता है तो तापक्रम घट् सकता है । अगर ऐसा नहीं हुआ है तो न्यूनतम तापक्रम में स्थिरता या सामान्य थोड़ी बहुत ईधर उधर हो सकता है । काठमांडू का अधिकतम तापक्रम गुरुवार को भी १८ से २० डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। आज देशभर मौसम साफ रहने की महाशाखा का पूर्वानुमान है।


