दूसरे क्वालिफायर में आज कर्णाली याक्स और जनकपुर बोल्ट्स का मुकाबला
काठमांडू, पुष ४ – नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल)में आज (गुरुवार) दूसरे क्वालिफायर मैच खेला जाएगा । दूसरे क्वालिफायर में कर्णाली याक्स और जनकपुर बोल्ट्स का मुकाबला होने जा रहा है । त्रिवि मैदान कीर्तिपुर में आज यह खेल मध्याह्न १२ बजे होगा । बुधवार एलिमिनेटर में चितवन राइनोज को २१ रन से पराजित करते हुए कर्णाली ने दूसरे क्वालिफायर में स्थान सुरक्षित किया था ।
चितवन विरूद्ध के खेल में कर्णाली के लिए डेब्यू करने वाले भारतीय बल्लेबाज जयकिशन अनिलभाइ कोल्सावाला ने पावर प्ले सम्हाला था । बाद में विलियम बसिस्टो और चाडविक वाल्टन ने भी शानदार बल्ले्बाजी की । इसके बाद ही कर्णाली ने चितवन विरूद्ध बड़ा स्कोर खड़ा किया था । जिशन मक्सुद, नन्दन यादव और सोमपाल कामी ने गेंदबाजी संभाली और कर्णाली क्वालिफायर में पहुँचने में सफल हुआ । समूह चरण के खेल के बाद शीर्ष चार में से दूसरे स्थान में रहे जनकपुर को पहले क्वालिफायर में सुदूरपश्चिम से पराजित होकर आज दूसरे क्वालिफायर में खेलना है । जनकपुर के कप्तान अनिल साह चोट के कारण पहले क्वालिफायर में नहीं खेल पाए थे । आज वो खेल में वापस आ रहे हैं या नहीं इसकी जानकारी टीम ने औपचारिक रूप में नहीं दी है । अनिल की अनुपस्थिति जनकपुर के टीम पर कुछ तो असर पड़ेगा जिसका फायदा कर्णाली को मिल सकता है ।
लीग चरण के खेल में जनकपुर ने कर्णाली को बहुत आसानी से हरा दिया था । उस समय कर्णाली द्वारा दिए के १४१ रन के लक्ष्य को जनकपुर ने २ विकेट मात्र खोकर १५.१ ओवर में ही पूरा किया था । आज का विजेता उपाधि के लिए सुदूरपश्चिम रोयल्स के साथ खेलेगा ।


