लामिछाने की तस्वीर सार्वजनिक करने वाले पर तत्काल कारवाई – गृहमत्री रमेश लेखक
काठमांडू, पुष ४ – गृहमत्री रमेश लेखक ने कास्की पुलिस के हिरासत में रहे राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के सभापति रवि लामिछाने की तस्वीर सार्वजनिक होने के विषय को लेकर निर्देशन देते हुए कहा है कि यथार्थ की छानबीन कर दोषी पर तत्काल कारवाई की जाए । गुरुवार को गृहमंत्री लेखक ने पुलिस प्रमुख वसन्तबहादुर कुँवर को निर्देश देते हुए कहा है कि उक्त विषय में छानबीन कर दोषी चाहे जो कोई भी हो उस पर कारवाई की जाए ।
बुधवार की शाम राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के कार्यकर्ता ने बताया कि सामाजिक सञ्जाल में हिरासत कक्ष के भीतर की तस्वीर को सार्वजनिक किया गया है । इसके बाद गृह मन्त्रालय ने इसके यथार्थ का छानबीन करने का पुलिस को निर्देश दिया है ।
मंत्री लेखक ने उक्त तस्वीर के विषय में छानबीन कर दोषी पर तत्काल कारवाई के लिए पुलिस प्रमुख को निर्देशन देने की जानकारी दी है । इसी तरह पुलिस प्रवक्ता वरिष्ठ प्रहरी उपरीक्षक विश्व अधिकारी ने भी तस्वीर सार्वजनिक करने के विषय पुलिस ने आवश्यक अनुसन्धान शुरु करने की जानकारी दी है ।


