Wed. Feb 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनगढ़ी के दुकानों में लगी आग… लगभग डेढ़ करोड़ का हुआ नुकसान

काठमांडू, पुष ८– धनगढ़ी के शहीद गेट पर चार दुकानों में आग लगने से लगभग डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है ।
पुलिस ने जानकारी दी कि रविवार की शाम को शहीद गेट में टसर अन्सारी द्वारा संचालित समीर मोबाइल गैलरी से शुरु हुई आग अगल बगल के दुकानों में तक फैल गई । जिससे बहुत ज्यादा क्षति हुई है । जिला पुलिस कार्यालय कैलाली के प्रहरी निरीक्षक दर्शन खड्का ने बताया कि विद्युत का तार सर्ट हो जाने के कारण आग लगी । धनगढ़ी उपमहानगरपालिका के दो दमकल की सहायता से आग रात में ही बुझा दिया गया ।
उनके अनुसार समीर मोबाइल गैलरी का अन्दाजन ९–१० लाख के बराबर क्षति हुई है । इसी तरह सुरेश पाठक द्वारा संचालित श्रीकृष्ण इन्टरप्राइजेज में एक करोड़ से ज्यादा की क्षति होने का प्रारम्भिक विवरण आया है ।
इसी तरह, दीपेन्द्र प्रसाद पन्त द्वारा संचालित अर्जुन आर्ट्स में अन्दाजन ८–९ लाख और मजिबुल अन्सारी द्वारा संचालित लबली टेलर में ४–५ लाख के लगभग की क्षति होने की जानकारी पुलिस ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *