रवि की तस्वीर खिंचने वाले डा.निकोलस भूसाल हुए गिरफ्तार
काठमांडू, पुष ८– राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) सभापति रवि लामिछाने जिला पुलिस कार्यालय कास्की के हिरासत कक्ष में सो रहे हैं, इस तरह की एक तस्वीर लेकर सार्वजनिक करने वाले डा.निकोलस भूसाल को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
स्रोत के अनुसार उन्हे रविवार की शाम को ही उपत्यका अपराध अनुसन्धान कार्यालय की टीम ने काठमांडू से गिरफ्तार किया है । उन्हें कास्की ले जाया गया जहाँ अनुसन्धान किया जाएगा । जिला पुलिस कार्यालय कास्की प्रमुख ने यह जानकारी दी कि भुसाल को गिरफ्तार किया गया है और उन्हे कास्की लाया जा रहा है । सुरक्षा स्रोत के अनुसार उनपर साइवर क्राइम लग सकता है ।
लामिछाने के स्वास्थ्य जाँच के लिए हिरासत में भूसाल गए थे जहाँ उन्होंने यह तस्वीर ली थी । भूसाल ने इस बात को स्वीकार किया है कि तस्वीरु उन्होंने ही ली थी । साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी नियत साफ थी ।
शुरु में उन्होंने यह तस्वीर अपने फेसबुक पेज में रखा फिर बाद में उसे डिलिट कर दिया था। थिए । वही तस्वीर रास्वपा के सहकोषाध्यक्ष दीपक बोहरा ने अपने फेसबुक पर रखा जिसके बाद यह तस्वीर वाइरल हुई ।

