Tue. Feb 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मानव तस्करी विरुद्ध की अभियंता सुनीता दनुवार का निधन

काठमांडू, पुष ८– मानव तस्करी विरुद्ध की अभियंता सुनीता दनुवार का निधन हो गया । पारिवारिक स्रोत अनुसार आज सुबह जोरपाटी स्थित अपने निवास में मृत अवस्था में मिली ।
स्रोत अनुसार आज सुबह जब उनके पति उन्हें जगाने के लिए गए तो वो अचेत अवस्था में मिली । इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषणा कर दी । मृत्यु के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है ।
सुनिता मानव तस्करी से प्रभावित महिलाओं के लिए स्थापित शक्ति समूह की संस्थापक अध्यक्ष हैं । उन्हें अमेरिका के फर्च्युन म्यागेजिन ने विश्व के ५० विशेष नेतृत्वकर्ता (नेता)की सूची में रखा था । दनुवार को अमेरिकी विदेश मन्त्रालय ने सन् २०१८ में ‘टिप हिरो’ के रूप में सम्मान भी किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *