Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज काठमांडू का न्यूनतम तापक्रम ४ डिग्री सेल्सियस

 

काठमांडू, पुष १२ – काठमांडू के न्यूनतम तापक्रम शुक्रवार को भी घटा है । मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार शुक्रवार की सबह ६ बजे काठमांडू का न्यूनतम तापक्रम ४ डिग्री सेल्सियस मापन किया गया है ।
गुरुवार को काठमांडू का न्यूनतम तापक्रम ४.५ डिग्री सेल्सियसम मापन किया गया था । उससे पहले बुधबार को ७.५ डिग्री सेल्सियस मापन किया गया था । मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार शुक्रवार की शाम से देश के पश्चिमी भूभाग से बारिश प्रणाली  प्रवेश करेगी । पानी पड़ने से पश्चिमी भूभाग में तापक्रम कुछ घटेगा लेकिन काठमांडू में इसका कुछ खास असर नहीं पड़ने का मौसमविदों ने जानकारी दी है ।
महाशाखा ने जानकारी दी है कि उक्त प्रणाली के प्रभाव के कारण शुक्रवार अपराह्न से शनिवार तक सुदूरपश्चिम और कर्णाली प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भू–भाग के अधिकांश स्थानों में तथा गण्डकी, बागमती और कोशी के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भू–भाग के कुछ स्थानों में हल्की या मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है ।
सुदूरपश्चिम और कर्णाली प्रदेश के बहुत से स्थानों और लुम्बिनी प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की या मध्यम वर्षा तथा गण्डकी, बागमती, मधेस और कोशी प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की वर्षा की संभावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *