Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रास्वपा ने किया सुदूरपश्चिम के नौ जिलों में जिला समिति गठन

 

काठमांडू, पुष १२ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) ने सुदूरपश्चिम के नौ जिलों में जिला समिति गठन किया है । रास्वपा के सुदुरपश्चिम प्रदेश प्रमुख सन्तोषराज जोशी ने जानकारी दी है कि कैलाली, बाजुरा, अछाम, बझाङ, डोटी, डडेल्धुरा, बैतडी, कञ्चनपुर और दार्चुला जिला में जिला समिति गठन की गई है ।
उन्होंने बताया कि विभिन्न तारीख में आयोजित रास्वपा के जिला सभा से चयन हुए जिला सभापतियों के नेतृत्व में जिला समिति का गठन किया गया । उनके अनुसार कैलाली में महेशकुमार चौधरी, दार्चुला में गोपाल सिंह कोट्यारी, बाजुरा में नवराज जैशी, अछाम में आमेप्रकाश रावल, बझाङ में सत्यराज उपाध्याय, डोटी में केशब बलायर, डडेल्धुरा में सुरेन्द्र अवस्थी, बैतडी में भिम नाथ और कञ्चनपुर में पदमबहादुर विष्ट के नेतृत्व में जिला समिति का गठन किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com