Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी केन्द्र की स्थायी समिति बैठक स्थगित

 

काठमांडू, ४ जनवरी । आज के लिए तय नेकपा माओवादी केन्द्र की पार्टी स्थायी समिति बैठक स्थगित हो गया है । बैठक आज अपारन्ह २ बजे के लिए तय था । पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ की कार्य व्यवस्थता को कारण बताते हुए अंतिम समय में बैठक को स्थगित कर दिया गया ।
पार्टी प्रवक्ता तथा उपाध्यक्ष अग्नि प्रसाद सापकोटा के अनुसार पार्टी अध्यक्ष की कार्य व्यवस्थता के कारण आज के लिए बैठक स्थगित हुआ है, लेकिन स्थगित बैठक कल रवीबार सुबह ८ बजे के लिए पुनः तय हुआ है । आगामी पार्टी केन्द्रीय समिति बैठक को लक्षित कर इससे पहले बिहीबार और शुक्रबार स्थायी समिति बैठक आह्वान किया गया था ।
केन्द्रीय समिति बैठक भी कल के लिए ही तय हुआ है । प्रवक्ता सापकोटा के अनुसार केन्द्रीय समिति बैठक से पहले स्थायी समिति बैठक बुलाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *