सर्वजनिक लेखा समिति के सभापति के स्वकीय सचिव पोखरेल ठगी धन्दा में, पद से हो गए बर्खास्त

काठमांडू, ४ जनवरी । सार्वजनिक लेखा समिति के सभापति ऋषिकेश पोखरेल के स्वकीय सचिव के रुप में कार्यरत अनिल कुमार पोखरेल को पद से बर्खास्त किया गया है । पोखरेल के ऊपर आरो है कि उन्होंने ठगी धन्दा संचालन किया है । ठगी धन्दा संबंधी सूचना सार्वजनिक होते ही सभापति ऋषिकेश पोखरेल ने उनको पद से बर्खास्त किया है ।
सभापति पोखरेल ने शुक्रबार संघीय संसद् के महासचिव को एक पत्र लिखते हुए अनिल कुमार पोखरेल को स्वकीय सचिव पद से बर्खास्त किया है । अनिल कुमार पोखरेल के ऊपर आरोप है कि एमबीबीएस में उत्तिर्ण कराने की प्रलोभवन देकर युवाओं से लाखों रुपये असूल किया है । उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो चुकी है । उच्च अदालत मोरङ ने पोखरेल को गिरफ्तारी के लिए पुलिस को अनुमती भी दी है ।

