राप्रपा नेपाल का निर्णय– आगामी चैत्र महिना से जनसंघर्ष

काठमांडू, ४ जनवरी । कमला थापा नेतृत्व की राप्रपा नेपाल ने कहा है कि आगामी चैत्र महिना से पार्टी की नेतृत्व में जनसंघर्ष कार्यक्रम शुरु की जाएगी । शुक्रबार और आज शनिबार आयोजित पार्टी केन्द्रीय समिति बैठक ने यह निर्णय किया है । भ्रष्ट व्यवस्था और भ्रष्ट शासक शासक के विरुद्ध तथा सनातन हिन्दू राष्ट्र और राजसंस्था की पुनवार्हाली की मांग के साथ देशव्यापी आन्दोलन की जाएगी । इसीतरह जनलोकपाल की व्यवस्था तथा संकटग्रस्त सहकारी संस्था को राष्ट्रीयकरण करने के लिए भी राप्रपा नेपाल ने मांग किया है ।
बैठक के बाद जारी १३ सूत्रीय प्रेस विज्ञप्ति अनुसार राप्रपा नेपाल की पार्टी महाधिवेशन अगले साल मार्गशीर्ष महिने में होनेवाला है । राप्रपा नेपाल ने निर्णय किया है कि अगले साल अर्थात् वि.सं. २०८२ साल मार्गशीर्ष महीने में पार्टी महाधिवेशन की जाएगी । निर्णय अनुसार मार्गशीर्ष १३, १४ और १५ गते काठमांडू में पार्टी महाधिवेशन की जाएगी ।
केन्द्रीय समिति बैठक ने पार्टी की राजनीतिक कार्यपत्र, संगठन विभाग प्रतिवेदन, तराई मधेश उत्थान संबंधी कार्य योजना, आर्थिक प्रतिवेदन और सचिवालय प्रतिवेदन पास किया है । इसीतरह समान विचार लेकर चलनेवाले राजनीतिक दलों के साथ पार्टी एकता तथा सहकार्य करने का निर्णय भी राप्रपा नेपाल ने किया है ।

