Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कलाकार बुद्धि तामाङ अब फिल्म निर्माता, ‘कुस्ती’ बनाने की घोषणा

 
बुद्धि तामाङ, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ४ जनवरी । कलाकार बुद्धि तामाङ को अब फिल्म निर्माता के रुप में भी देखने को मिलेगा । उन्होंने नेपाली फिल्म ‘कुस्ती’ बनाने की घोषणा की है । तमु लोसार के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के बीच उन्होंने ‘कुस्ती’ निर्माण सम्बन्धी घोषणा किया है ।
फिल्म में अनिल योजंन की लेखन और निर्देशन रहनेवाला है । फिल्म का एक पोष्टर भी सार्वजनिक किया गया है । सार्वजनिक पोष्टर में धीरज मगर और मिरुना मगर को रखा गया है । फिल्म में धीरज और मिरुना के अलवा बुद्धि तामाङ की भी मुख्य भूमिका रहनेवाला है ।
अनुषा सिनेमावुड पिक्चर्स प्रालि की व्यानर में निर्माण होनेवाला फिल्म प्रेमकथा में आधारित है । फिल्म को काठमांडू रीच इन्टरटेनमेन्ट और एप्पल इन्टरटेनमेन्ट, मोफसल एफडी कम्पनी द्वारा वितरण किया जाएगा । फिल्म को अगले साल वि.सं २०८२ भाद्र में प्रदर्शन में लाया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *