Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीबीफिन अध्यक्ष में पुनः उपेन्द्र पौडेल

 

काठमांडू, ४ जनवरी । बैंक तथा वित्तिय संस्था परिसंघ, नेपाल (सीबीफिन) के अध्यक्ष पद पर पुनः उपेन्द्र पौडेल को चयनित किया गया है । सीबीफिन की ५वीं वार्षिक साधारणसभा ने पौडेल की अध्यक्षता में १७ सदस्यीय कार्य समिति चयन किया है । अध्यक्ष पौडेल नबील बैंक के भी अध्यक्ष हैं ।
साधारणसभा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद में राजेश उपाध्याय (महालक्ष्मी विकास बैंक), उपाध्यक्ष पद में कुश प्रसाद मल्ली (रिलायन्स फाइनान्स), महासचिव पद में प्रचण्डबहादुर श्रेष्ठ (हिमालयन बैंक), कोषाध्यक्ष पद में तुलसीराम अग्रवाल (एनआईसी बैंक) सह–कोषाध्यक्ष पद में गौरव बुढाथोकी (गोर्खा फाइनान्स) को चयन किया है । इसीतरह चुनावी प्रतिस्पर्धा से शाइन रेसुंगा डेभलपमेन्ट बैंक के अध्यक्ष थानेश्वर पौडेल सचिव पद में निर्वाचित हो गए हैं । पौडेल ने उक्सल डेभलपमेन्ट बैंक के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार गोयल के साथ चुनावी प्रतिस्पर्धा किया था ।
सीबीफीन कार्य समिति सदस्य पद पर राजाराम खड्का (कुमारी बैंक), डा. बालगोपाल वैद्य (एभरेष्ट बैंक), लिलाप्रकाश सिटौला (प्रभु बैंक), मनोजकुमार गोयल (एनएमबी बैंक), डा. चन्द्र बहादुर अधिकारी (नेपाल बैंक), राधेश पन्त (ग्लोबल आइएमई बैंक), रमण नेपाल (लक्ष्मी सनराइज बैंक), सुदीप आचार्य (कामना सेवा विकास बैंक), चिन्तामणि भट्टराई (लुम्बिनी विकास बैंक) और लक्ष्मी प्रसाद मर्हजन (प्रोग्रेसिभ फाइनान्स) चयनित हुए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *