लाेसपा द्वारा मधेसी पार्टियों के बीच सहयोग और एकता के लिए वार्ता समिति का गठन
काठमांडू. 5 जनवरी

लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी नेपाल ने मधेसी पार्टियों के बीच सहयोग और एकता के लिए एक वार्ता समिति का गठन किया है।
राजनीतिक अधिकारों के लिए संघर्षरत राजनीतिक ताकतों के बीच संवाद, सहयोग और कार्यात्मक एकता की बात कहते हुए लोसपा ने जीतेंद्र प्रसाद सोनार के नेतृत्व में एक वार्ता समिति का गठन किया.
वार्ता समिति में जितेंद्र के साथ उमाकांत झा, राम प्रकाश चौधरी, सुरेंद्र कुमार झा और मनीष कुमार मिश्रा शामिल हैं.
लोसपा अध्यक्ष महंत ठाकुर की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘ लोसपा द्वारा बातचीत के माध्यम से मधेश-केंद्रित पार्टियों के बीच सहयोग, कार्यात्मक एकता और राजनीतिक मुद्दे और सिद्धांत, तथा पार्टी के एकीकरण की संभावना तलाशने के लिए एक समिति का गठन किया गया है.’

