रवि लामिछाने की गिरफ्तारी पर बहस आज
काठमांडू पुष २९ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा)के सभापति एवं सहकारी धोखाधड़ी के आरोपी रवि लामिछाने के मुद्दा में आज उनकी गिरफ्तारी पर बहस होगी ।
काठमांडू जिला अदालत के न्यायाधीश माधव अधिकारी के इजलास में रविवार बयान समाप्त होने के बाद अब गिरफ्तारी को लेकर बहस के लिए जिला सरकारी वकिल को खबर किया गया था लेकिन सरकारी वकिल कुछ देर से अदालत पहुँचे जिसकी वजह से बहस शुरु नहीं हो सकी थी ।
गिरफ्तारी पर बहस शुरु नहीं होने के बाद लामिछाने को पुलिस की हिरासत में ही रखने का आदेश दिया गया था । उनकी गिरफ्तारी को लेकर जबतक बहस नहीं हो जाती है उन्हें पुलिस की हिरासत में ही रहना होगा । अगर आज ही बहस समाप्त हो जाती है तो आज ही आदेश आने की भी खबरें आ रही हैं ।
रवि विरुद्ध कालीमाटी स्थित स्वर्णलक्ष्मी सहकारी धोखाघड़ी प्रकरण में काठमांडू अदालत में मुद्दा दर्ता किया गया है । स्वर्णलक्ष्मी सरकारी के रकम गबन करने के आरोप में लामिछाने सहित ४४ लोगों को प्रतिवादी बनाया गया है ।
गुरुवार को लामिछाने को पोखरा के सूर्यदर्शन सहकारी ठगी, संगठित अपराध और सम्पत्ति शुद्धीकरण सम्बन्धी कसूर में कास्की जिला अदालत ने ६५ लाख रुपया जमानत पर उन्हें छोड़ने का आदेश दिया था । जमानत रकम जमा करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था ।


