Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चितवन में युवक की पिटाई के आरोप में असई निलंबित

 

काठमांडू, माघ ७ –चितवन के भरतपुर महानगरपालिका के बाइपास सड़क खण्ड में सवारी जाँच के क्रम में युवक पिटाई के आरोप में पुलिस सहायक निरीक्षक (असई) बुद्धिबहादुर भुजेल को निलम्बित किया गया है । घटना के विषय में छानबीन के लिए भुजेल को निलम्बित किए जाने की नायब महानिरीक्षक (डिआइजी) दिनेशकुमार आर्चाय ने जानकारी दी । उन्होंने कहा कि घटना बाहर आने के बाद छानबीन के लिए हमने उन्हें निलम्बित किया है । चितवन पुलिस के अनुसार ये घटना पुस १५ की रात की है । रात १० के आसपास पुलिस ‘मापसे’ चेकिंग में थे । उसी समय एक युवक बसपार्क से आँपटारी की ओर से आ रहा था पुलिस ने रोककर चेकजाँच किया गया था । जिला पुलिस कार्यालय चितवन के पुलिस नायब उपरीक्षक (डिएसपी) ज्ञानकुमार महतो ने ये जानकारी दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed