Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मालवीय संदेश का विमोचन

 

mal-2काठमाणडू,विनय कुमार ।  आज दिनांक ५ फरवरी उप राष्ट्रपति के कार्यालय में महामना मालवीय मिशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर मिशन का वार्षिक मुखपत्र मालवीय सन्देश का विमोचन किया गया । सभा में प्रमुख अतिथि उप राष्ट्रपति महामहिम परमानन्द झा, भारतीय दूतावास से आए अतिथि डि सि एम पीयूष श्रीवास्तव भारत से आए पूर्वी दर्शन के व्याख्याता डा. कृष्णचन्द्र और मिशन के अध्यक्ष श्री गोरखनाथ जी के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति थी ।

यह भी पढें   आज का पंचांग:-* *आज दिनांक:- 23 जुन 2026 मंगलवा

mal-3औपचारिकता पश्चात् मुख्य आख्यान विद्वान डा. कृष्णचन्द्र जी द्वारा दिया गया । आपने अपने सारगर्भित विचार में मालवीय जी के जीवन से जुड़े कई पक्षों पर प्रकाश डाला । आपका कहना था कि विश्व के कोने–कोने से छात्र काशी वि.विद्यालय अपने शैक्षिक विकास के लिए आते हैं और  अपने साथ सिर्फ डिग्री ही नहीं बल्कि एक संस्कार, एक परम्परा लेकर जाते हैं । महामना मालवीय जी को भारत रत्न की उपाधि दिए जाने पर हर्ष व्यक्त किया और यह भी कहा कि मालवीय जी का व्यक्तित्व इन पुरस्कारों का मुहताज नहीं है । वो इन सबसे कहीं ऊपर हैं । मालवीय जी के व्यक्तित्व को देखा जाय तो पता चलेगा कि वो कितने बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे । एक कवि, नाटककार, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनेता ये सभी मिलकर मालवीय जी में समाहित थे ।
mal-1तत्पश्चात भारतीय दूतावास से आए पीयूष श्री वास्तव जी का मंतव्य हुआ । आपने मिशन का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम में सहभागी होने पर धन्यवाद व्यक्त किया । इसके बाद प्रमुख अतिथि महामहिम उप राष्ट्रपति जी का वक्तव्य हुआ । आपने मिशन को शुभकामनाएँ दीं । अध्यक्षीय मंतव्य के साथ समारोह का समापन हुआ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *