Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान में हिन्दी भाषा सुरक्षित करने के लिए चेतावनी : डम्वर नारायण यादव

 

hindi-2विनय कुमार, फेब्रुअरी ४ । हिन्दी भाषा बनने वाले संविधान में सुरक्षित नहीं हुआ तो हिन्दी भाषी विद्रोह करेंगे अन्तराष्ट्रीय हिन्दी परिषद् नेपाल के अध्यक्ष डम्बर नारायण यादव नें चेतावनी दी है । आज बुधवार रिपोर्टस क्लव नेपाल में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन करते परिषद् के अध्यक्ष यादव ने कहा, ‘भारत के संविधान में जैसे नेपाली भाषा सुरक्षित है, नेपाल में भी हिन्दी भाषा सुरक्षित करने के लिए हमारी जोरदार मांग है ।’ नेपाल में हिन्दी का विरोध करना कोई राष्ट्रवाद नहीं हो सकता इसपर कड़ी आलोचना उन्होंने प्रकट किया । उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि, वी.पी कोइराला, मातृकाप्रसाद कोइराला, डिल्लीरमण रेग्मी, भद्रकाली मिश्र, वेदानन्द झा, रामजन्म तिवारी जैसे व्यक्तित्व  हिन्दी भाषा का ही प्रयोग करते थे । हिन्दी भाषा को भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी नें विश्व में फैलाया है, अमेरिकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा भी हिन्दी सीखने लगे हैं इसपर खुशीयाँ जतायी । विश्व में हिन्दी भाषाभाषी की जनसंख्या एक अरब ग्यारह करोड़ से ज्यादा होने का दावा प्रेस विज्ञप्ति में किया गया है । विश्व के १४२ देशों में हिन्दी बोली जाती है और १७० से ज्यादा विश्वविद्यालयों में हिन्दी भाषा का अध्ययन–अध्यापन होता है । अन्तराष्ट्रीय हिन्दी परिषद् नेपाल, विभिन्न भाषाओं के उत्थान और विकास के लिए एक सक्रिय संस्था हैं । कार्यक्रम में डा. गङ्गाप्रसाद अकेला, डा. रामदयाल राकेश आदि जैसे व्यक्तित्व उपस्थित थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *