Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू उपत्यका के कुछ स्थानों में आज पाँच घण्टें विद्युत् रहेगी अवरुद्ध

 

काठमांडू, माघ १० – काठमांडू उपत्यका के कुछ स्थानों में आज पाँच घण्टें विद्युत् अवरुद्ध रहेगी । नेपाल विद्युत् प्राधिकरण के अनुसार कोटेश्वर फिडर (बानेश्वर)अन्तर्गत तीनकुने पुल से लेकर महादेव खोला पुल तक के क्षेत्रों में विद्युत् सेवा अवरुद्ध रहेगी । सुबह ११ बजे से लेकर दिन के ४ बजे तक विद्युत् आपूर्ति बन्द रहेगी ।
प्राधिकरण ने बताया कि कुलेश्वर, बानेश्वर, जोरपाटी और कीर्तिपुर वितरण केन्द्र अन्तर्गत के विद्युतीय वितरण लाइन भूमिगत करने के लिए विद्युत् अवरुद्ध की जाएगी । प्राधिकरण के अनुसार विद्युत् माघ ९ गते से लेकर १८ गते तक अवरुद्ध रहेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *