आज काठमांडू का न्यूनतम तापक्रम ८ डिग्री सेल्सियस
काठमांडू, माघ १७ – देश में इस समय पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बना हुआ है । जल एवं मौसम पूर्वानुमान विभाग के अनुसार, गुरुवार की सुबह कोशी और गंडकी प्रांतों के पहाड़ी भागों मे मौसम साफ रहेगा । तराई के बहुत से स्थानों में सुबह से ही कुहासा लगा हुआ है ।
आज सुबह पौने ६ बजे काठमांडू का न्यूनतम तापक्रम ८ डिग्री सेल्सियस मापा गया है ।
आज दिन में कोशी, बागमती, गण्डकी और कर्णाली प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग में आंशिक से साधारणतया बादल छाए रहगे बाकी भाग में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान किया गया है । कोशी और गण्डकी प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भाग के एक–दो स्थान में हल्की बर्फबारी की भी संभावना रहने की महाशाखा ने जानकारी दी है ।
आज रात देश के पहाड़ी भू–भाग में आंशिक से साधारणतया बादल छाए रहेंगे बाकी भेग में मौसम साफ रहेगा । कोशी, गण्डकी और कर्णाली प्रदेश के पहाड़ी भूभाग में आंशिक बादल छाए रहेगा बाकी भूभाग में मौसम सफा रहने का पूर्वानुमान है । आगामी २४ घण्टा में कोशी और गण्डकी प्रदेश उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भाग के एक–दो स्थान में हल्की बर्फबारी की सम्भावना होने की महाशाखा ने जानकारी दी है । ठंढ़ से दैनिक जनजीवन, कृषि, स्वास्थ्य, यातायात तथा हवाई उड्डयन में असर पड़ सकता है इसलिए सभी से सतर्कता अपनाने का महाशाखा ने अनुरोध किया है ।


