Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विपक्षी दलों ने सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश को किया अस्वीकार, कहा जरुरत पड़ी तो करेंगे सड़क आंदोलन

 

काठमांडू, माघ १७ –विपक्षी दलों ने सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश को अस्वीकार किया है । गुरुवार प्रमुख प्रतिपक्ष दल नेकपा (माओवादी केन्द्र) के संसदीय दल के कार्यालय में हुए विपक्षी दलों की बैठक ने यह निष्कर्ष निकालते हुए कहा है कि सरकार द्वारा गलत विधि और प्रक्रिया से लाया गया अध्यादेश अस्वीकार है । माओवादी केन्द्र के प्रमुख सचेतक हितराज पाण्डे ने बताया कि जिस तरह सें संसद् अधिवेशन के कुछ ही पहले यह अध्यादेश लाया गया है इससे पता चलता है कि यह गलत मनशाय से लाया गया अध्यादेश है । उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो हम सड़क आंदोलन में भी उतर सकते हैं ।
उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्योंं को अस्वीकार करना चाहिए । यह निर्णय सर्वसम्मत से लिया गया है । सुशासन के बारे में, जनजीविका के बारे में जनता की आवाज के लिए जो करना चाहिए था हमने सभी विषयों को लेकर गंभीर रुप से चर्चा की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com