Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नीदरलैंड ने दिया नेपाल को जीत के लिए १५८ रन का लक्ष्य

 

काठमांडू, माघ १७ – त्रिदेशीय महिला क्रिकेट शृंखला के पहले खेल में नेपाली टीम को जीत के लिए नीदरलैंड ने १५८ रन का लक्ष्य दिया है । कीर्तिपुर स्थित त्रिवि क्रिकेट मैदान में हो रहे खेल में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने आई डच टीम ने निर्धारित २० ओवर में चार विकेट खोकर १५७ रन बनाए हैं । नीदरलैंड की राविन रिके ने सर्वाधिक ५९ रन बाया है । रेकी अविजित खिलाड़ी रही है ।
हिथर सिगर्स ने १९ गेंद में एक चौका और एक छक्का सहित २३ रन बनाए । ओपनर स्टेरे कालिस ने २९ रन बनाए । इरिस ज्विलिङ ने १३ गेंद में पाँच चौका सहित ३१ रन बनाए । नेपाल की कविता कुवँर, पूजा महतो, ईश्वरी विष्ट और सीता रानामगर ने एक–एक विकेट ली ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *