गुरुदेव उचित नारायण यादव की9वीं जयंती मनायी गयी

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर 9फरवरी 2025 को गुरुदेव उचित नारायण यादव की 97वीं जयंती उल्लासपूर्वक मनाई गई। मधुबनी जिला के बिस्फी प्रखंड में खंगरैठा चौक अवस्थित स्मारक स्थल पर पर उच्च विद्यालय नाहस-खंगरैठा के संस्थापक गणितज्ञ शिक्षक एवं समाजसेवी बुद्धिजीवी गुरुदेव उचित नारायण यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण सह पुष्पाजंलि अर्पित कर जयंती मनाई गई। सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री ईश्वरचंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करते हुए जसम राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं गुरुदेव उचित नारायण यादव के ज्येष्ठ पुत्र डॉ सुरेंद्र प्रसाद सुमन ने कहा कि मेरे पिता जी ने शिक्षा और शोषित-पीड़ित-वंचित आम-आवाम की वास्तविक मुक्ति की जो अलख जगाई थी उसे अंतिम दम तक जलाए रखना है।स्मरण रहे कि 15 फरवरी 2025 को उनका स्मृति दिवस भी है।उनकी स्मृति में ‘शिक्षा बचाओ, लोकतंत्र और संविधान बचाओ’ विषय पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी, जिसमें कतिपय महत्वपूर्ण विद्वान एवं समाजसेवी वक्ताओं के भाग लेने की संभावना है।
मौके पर जिला शिक्षक संघ संरक्षक डॉ विजयचंद्र घोष,डॉ श्रवण पंडित, पानसरकार यादव,रामस्वार्थ यादव यादव, प्रधानाध्यापिका बबिता कुमारी,शिक्षक दिनेश यादव,आशीष कुमार, रविप्रकाश,अमर,संतोष कुमार, नवीन रंजन, फुदन यादव,शिशिशंकर आकाश कुमार, मोनू कुमार सहित कतिपय लोग उपस्थित थे।


