Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीन दिवसीय कृषि एक्सपो का हुआ समापन

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । एस.के.चौधरी एजुकेशन ट्रस्ट कृषि विज्ञान केन्द्र चानपुरा बसैठ मधुबनी बिहार में तीन दिवसीय मेगा एग्री एक्पो2025का समापन रविवार को हुआ। डॉ.संत कुमार चौधरी की अध्यक्षता में समापन समारोह के प्रमुख अतिथि बिहार सरकार के केबिनेट मंत्री लेसी सिंह थी। उन्होंने कहा की कृषि विज्ञान केन्द्र चानपुरा बसैठ द्वारा आयोजित मेगा एग्री एक्सपो में स्वास्थ्य, शिक्षा तथा कृषि पर आधारित यह मेगा एग्री एक्सपो मधुबनी तथा सीमावर्ती नेपाल के लिए एक बरदान सावित हुयी है। किसान कृषि तथा स्वास्थ्य के वारे जानकारी ली तथा इसका भरपूर लाभ उठाया।यह एग्री एक्सपो में भारत सहित 39देशो के कृषि वैज्ञानिक ने भाग लिया।यह गौरव की बात है। उन्होंने आगे कहा कि एस.के चौधरी न्यास देश भर में शिक्षा तथा कृषि में कार्य कर ली है।वह गौरव की बात है। विशिष्ट अतिथि पद से बोलते हुए जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह ने कहा कि भले ही नेपाल तथा भारत अलग राष्ट्र है लेकिन दोनो देशों के सभ्यता, संस्कृति समान है। रोटी बेटी का संबंध है।दोनो देशों खासकर बिहार तथा मधेश प्रदेश का जलवायु एक समान है। इसलिए दोनो देश कृषि में साझा समन्वय स्थापित करें। उन्होंने कहा कोशी , बागमती, कमला आदि नदियो सेदोनो देशों में सिंचाई होता है। लेकिन ग्लोविंग वार्मिंग से नदियां पानी घट रहा है जो चिंता का बिषय हैं इसलिए समाधान के लिए साझा प्रयास करना होगा। कार्यक्रम में विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल,बिधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, नेपाल सरकार के कृषि मंत्रालय के पूर्व सचिव योगेंद्र कुमार कार्की सहित कई गणमान्य लोगों ने विचार रखे।इस समापन समारोह में कृषि क्षेत्र में कार्य करने वाले विभिन्न व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *