Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आगामी महाधिवेशन में मैं शेखर कोइराला को समर्थन करुँगी –सुजाता कोइराला

 

काठमांडू, माघ २८ – नेपाली कांग्रेस की नेतृ सुजाता कोइराला ने आगामी महाधिवेशन में शेखर कोइराला को समर्थन करने की घोषणा की है । ‘गिरिजाप्रसाद कोइराला और वर्तमान राजनीति’ विषय की गोष्ठी में बोलते हुए उन्होंने यह बात कही । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सभापति शेरबहादुर देउवा ने कोई काम नहीं किया है ।
सुजाता ने कहा कि – नेपाली कांग्रेस एमाले की छाया में पड़ गई है । शेरबहादुरजी उनका तो कोई विचार ही नहीं है ,वो कुछ काम ही नहीं करते हैं । भगवान जाने वो दिनभर क्या करते हैं ? वह कांग्रेस को चलाने में सक्षम नहीं हैं । इसलिए मैंने निर्णय किया कि – अब सभापति शेखर कोइराला को होना चाहिए, मैं शेखर कोइराला को समर्थन करुँगी ।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अब अगर कांग्रेस से कोई प्रधानमंत्री बनेंगे तो वो शेखर ही होंगे । सुजाता ने कहा कि – राजनीति खराब होगी, लोकतंत्र खराब होगा तो हमारा देश भी खÞराब होगा । लोकतंत्र सिर्फ उनके लिए है । आज हजारों युवा लोकतंत्र और नौकरियों की तलाश में बाहर जा रहे हैं । ऐसे में नेपाली कांग्रेस किसी भी हालत में प्रधानमंत्री नहीं बनाएगी । अब अगर नेपाली कांग्रेस से कोई प्रधानमंत्री बनता है तो शेखर कोइराला प्रधानमंत्री बनना चाहिए । मेरी पूरी सहमति और समर्थन रहेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *