रवि को हिरासत में लेने की मांग को लेकर पाटन हाई कोर्ट में निवेदन दर्ता
काठमांडू, माघ २८ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के सभापति रवि लामिछाने को हिरासत में रखा जाए इसकी मांग करते हुए उच्च अदालत पाटन में निवेदन दर्ता की गई है । जिला अदालत काठमांडू द्वारा ६० लाख जमानत पर रिहा करने के आदेश को रद्द कर जेल में भेजने की मांग करते हुए उच्च सरकारी वकिल कार्यालय पाटन ने रविवार को मुद्दा दायर की है ।
स्वर्णलक्ष्मी सहकारी धोखाधड़ी के आरोप में चार लोगों को जमानत में रिहा करने का आदेश दिया गया था । उन सभी को जेल में ही रखने की मांग उच्च सरकारी वकिल ने की है । स्वर्णलक्ष्मी सहकारी धोखाधड़ी के ही आरोप में पूर्वडीआईजी छविलाल जोशी, लेखा समिति सदस्य सुनिता नेवा और कर्जा उपसमिति के सदस्य कमल लामा को भी हिरासत में रखने की मांग की है ।
इससे पहले लामिछाने को कास्की जिला अदालत ने ६५ लाख जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था । उक्त आदेश के विरुद्ध भी उच्च अदालत पोखरा में मुद्दा दायर किया गया है ।

