काठमांडू के सतुंगल क्षेत्र में आज पाँच घण्टें विद्युत् अवरुद्ध
काठमांडू, फागुन १० – काठमांडू के सतुंगल क्षेत्र में आज पाँच घण्टें विद्युत् अवरुद्ध की जाएगी । नेपाल विद्युत् प्राधिकरण के अनुसार बलम्बु वितरण केन्द्र के सतुंगल फीडर अन्तर्गतका क्षेत्रों में शनिवार की सुबह ११ बजे से लेकर अपराह्न ४ बजे तक विद्युत् अवरुद्ध की जाएगी । उक्त फीडर अन्तर्गत आने वाले कन्चन गेट, बेसी गाउँ, बौथली, सतुंगल चोक आदि क्षेत्रों में विद्युत् लाइन काटने की प्राधिकरण ने जानकारी दी है ।
प्राधिकरण ने यह भी जानकारी दी है कि यदि निर्धारित समय से पहले ही काम हो जाएगा तो विद्युत् सेवा शुरु कर दी जाएगी ।

