प्रचण्ड ने शुरु की मधेश जागरण अभियान..साथ में जनार्दन शर्मा और वर्षमान पुन
काठमांडू, फागुन १२ – प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा माओवादी केन्द्र, तराई–मधेश जागरण अभियान आज (फागुन १२ गते) झापा से शुरु कर रही है । पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने उपमहासचिवद्वय जनार्दन शर्मा औंर वर्षमान पुन को साथ लेकर उक्त अभियान झापा के कचनकवल से शुभारम्भ करने जा रहे हैं ।इसके लिए वो सभी रविवार को ही झापा पहुँच चुके हैं । अभियान शुरु करने से पहले आज सोमवार की सुबह प्रचण्ड ने जनार्दन और वर्षमान को अपने दाहिने और बाएं ओर लेकर मोंर्निगवाक की ।
प्रचण्ड की टोली पृथ्वीनगर के सगरमाथा चोक से लेकर किच्चक बध होते हुए स्थानीय चारआली से पुनः सगरमाथा चोक तक मोर्निगवाक की । मोर्निगवाक के क्रम में प्रचण्ड ने उपमहासचिवद्वय वर्षमान और जनार्दन को दाऐं बाऐं रखकर एक तस्वीर सार्वजनिक की । जहाँ शक्ति बस्नेत, अग्नि सापकोटा आदि नेता भी दिखाई दिए ।
मोओवादी केन्द्र ने बताया कि दलाल, बिचौलिया तथा भ्रष्टाचारी संरक्षण करने, अध्यादेश द्वारा राज्य सञ्चालन करने और देश को दो दलीय तानाशाही की ओर ले जाने वाली सरकार के विरोध में यह अभियान शुरु किया जा रहा है ।
माओवादी केन्द्रका नेताओं ने जानकारी दी कि सरकार की निरंकुश प्रवृत्ति का विरोध करते हुए भूमिहीन, सुकुमवासी, अव्यवस्थित बसोबास की समस्या तत्काल समाधान के साथ ही अन्य बहुत से विषयों को संबोधन के लिए दबाब देने के उद्देश्य से यह अभियान सञ्चालन किया गया है ।


