Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्वी नेपाल में बारिश होने की संभावना

 

काठमांडू, फागुन १२ – देश के कुछ भूभाग में आज बारिश होने की संभावना है । पश्चिम से भी ज्यादा पूर्वी नेपाल में बारिश होने की संभावना है । “कोसी, वागमती और कर्णाली के पहाड़ी भू भागो में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है ।” मौसमविदें के अनुसार “पश्चिम नेपाल के सुदूरपश्चिम और कर्णाली के पहाड़ी भूभागों में एक दो स्थानों में भी बारिश होने की संभावना है ।” मौसमविदों का कहना है कि पश्चिम से ज्यादा पूर्वी नेपाल में ज्यादा बारिश होने की संभावना है ।
काठमांडू में भी बादल लगे रहेंगे लेकिन बारिश होने की संभावना न्यून होने की मौसमविदें ने जानकारी दी है । “काठमांडू में अपराह्न के बाद एक दो स्थानों में छीटपुट बारिश हो सकती है । इसकी संभावना बहुत कम है ।” काठमांडू में आज पौने ६ बजे का न्यूनतम तापक्रम ९ डिग्री सेल्सियस मापन किया गया है ।
सुबह कोशी प्रदेश आदि देश के पहाड़ी भूभाग में आंशिक से लेकर साधारणतया बदली छाई रहेगी । बाकी भू–भाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे । मौसम मुख्यतया साफ ही रहेगा । तराई के कुछ स्थानों में कुहासा लगा हुआ है ।
कोसी, वागमती और गण्डकी प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भूभाग के कुछ स्थानों में तथा बाकी प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भूभाग के एक दो स्थानों में हल्की बर्फबारी की संभावना है । अभी नेपाल में पश्चिमी हवाओं के साथ ही स्थानीय हवाओं का भी प्रभाव है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com