Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल-भारत सीमा पर सशस्त्र सीमा बल कर्मियों को प्रभावकारी बनाने के लियें तीन दिवसीय कार्यशाला

 

???????????????????????????????नेपाजगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, फाल्गुन ४ गते ।
बाँके जिला के सीमा पर जिला बहराइच रुपैडीहा के दक्षिण ७ वीं बाहिनी एस.एस.बी. के मुख्यालय अगैया नानपारा में सशस्त्र सीमा बल कर्मियों को  प्रभावकारी बनाने के लियें तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
७ वीं बाहिनी एस.एस.बी. के मुख्यालय अगैया नानपारा में सशस्त्र सीमा बल कर्मियों को  प्रभावकारी बनाने के लियें फरवरी ४ तारीख से फरवरी ६ तारीख तक कार्यशाला का आयोजन किया गया था  ।
इस के साथ साथ सीमा पर कार्यरत रहें भारत व नेपाल के विभिन्न सरकारी संघ संस्थाओं के साथ–साथ सामाजिक संघ संस्थाए व नेपाल भारत के बुद्धजीवियों की सहभागिता भी थी । कार्यक्रम में नेपाल भारत के बुद्धजीवियों ने विभिन्न बिषयों पर बातचीत किया जैसे मानव तस्करी, जाली नोट, पासर्पोटका सत्यापन करना, नशा का उन्मूलन, बाल श्रम के बारे में एस.एस.बी. के जवानों को बताया गया था और उस का रोकथाम के तौरतरीकों से अवगत कराया गया था ।
६ फरवरी को समापन कार्यक्रम में भारत खीरी लखीमपुर सेक्टर के  एस.एस.बी. उप–महानिरीक्षक उपेन्द्र प्रकाश बलोदी ने सीमा पर तैनात के महत्व के बारे में प्रकाश डालते हुयें कहा जनता के साथ जाँच पडताल के दौरान में उच्चकोटि का व्यवहार करना व अपनी खुपिया तन्त्र को और मजबूत करना चहिये ।
???????????????????????????????इसी तरह कार्यक्रम में भारतीय समाजसेवी संस्था प्रयास के मनीष कुमार, अधिवक्ता दिल्ली उच्च न्यायालय व सुश्री दीपशिखा ने मानव तरुकरी करने के तरीके के बारे में व उस की रोकथाम के विभिन्न तौरतरीके जवानों को अवगत कराया था इस के साथ एन.सी.बी. के आसूचना अधिकारी जे.पी. सिंह ने मादक पद्र्धाथों की पहचान बनाने की तरीके व तस्करों के द्वारा उसे लाने लेजाने के तरीकों से एस.एस.बी. के जवानों को अवगत कराया ।
कार्यशाला में ७ वीं वाहिनी के सेनानायक एच.एन.एस. बिष्ट, सेक्टर लखीमपुर खीरी के द्वितीय कमान अधिकारी प्रवीण कुमार, ७ वीं वाहिनी सेक्टर लखीमपुर खीरी के उप–सेनानायक बी. सी.जोशी, सेक्टर खीरी के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डा. जयन्त देउरी, क्षेत्र संगठन बहराइच के एस. के. राय के द्वारा एस.एस.बी. के सभी जवानों को समय समय पर जा“च पडताल में आनेवाली कठिनाईया“ को दूर करने की तौर तरीके का मार्गदर्शन दिया गया ।
इस कार्यशाला के अवसर पर ७ वीं वाहिनी व ५६ वीं वाहिनी के सभी अधिकारी व एस.एस.बी. कर्मिक मौजूद थे । अन्त में खीरी लखीमपुर सेक्टर के  एस.एस.बी. उप–महानिरीक्षक उपेन्द्र प्रकाश बलोदी ने बाहर से आये सभी सरकारी तथा गैर सरकारी संघ संसथाओं के प्रतिनिधियों को धन्यबाद ज्ञापन के साथ साथ में एस.एस.बी.के सभी को शुभकामना देते हुयें तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की समापन किया था ।
कार्यक्रम में एस.एस.बी. रुपैडीहा के सह– नायक पी.एन. सिंह और नेपाल भारत पत्रकार मञ्च नेपाल के ओर से संयोजक तथा वरिष्ठ पत्रकार पूर्ण लाल चूके ,नेपाल पत्रकार महासंघ बा“के जिला के सभापति रुद्र सुवेदी, हिमालिनी के प्रतिनिधि पवन जायसवाल, नेपाल जडीबुटी ब्यवसायी संघ के अध्यक्ष मोहम्मद याकूब अन्सारी, महासचिव टंक प्रसाद शर्मा रुपैडीहा पत्रकार संघ के अध्यक्ष शेर सिंह कशौंधन, पत्रकार सिद्धनाथ गुप्ता लगातय लोगों की सहभागिता रही थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *