नेपालगंज : वर्तमान और भविष्य के बारे में विचार मन्थन
नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल, २०७१ फाल्गुन ५ गते ।
बाँके जिला के नेपालगंज को सुन्दर, व्यवस्थित और प्रगतिउन्मुख बनाने में राजनीतिक दल, सरोकारवाला सभी लोगों को एकीकृत होने के लियें एक कार्यक्रम के बीच फाल्गुन ४ गते सोमवार को सहभागीयों ने जोड दिया है ।
सोमबार नेपालगंज में आयोजित नेपालगंज ः वर्तमान और भविष्य के बारे में आयोजित विचार मन्थन कार्यक्रम में सहभागीयों ने नेपालगंज से जुडे विकास निर्माण के साथ सम्बन्धित विषय पर सभी को एकजुट होन के लियें जोड दिया ।
हम सभी लोग मिलकर नेपालगंज की भविष्य के लियें एक होकर आवाज उठाए“, सहभागीयों ने कहा विकास निर्माण का अनुगमन, निगरानी और आवश्यकता अनुसार योजना के लियें अपनाा– अपना फरक विचारों के बावजूद एक होकर आगे बढें ।
कार्यक्रम में तात्कालीन नेपालगंज नगरपालिका के पूर्व प्रमुखद्धय विजय कुमार गुप्त एवं डा. धवल शम्शेर राणा ने नेपालगंज सपना को शहर में रुपान्तरित करने में दिखाई पडी कमी कमजोरीयों देखाया । विभिन्न समस्या और चुनौती होन के बावजूद भी सभी लोगों को एकजुट होगें तो क्रमशः विकास की गति में आगे बढ्ने की संभावनाए“ के बारे में उन लोगों की सहमति रहा ।
एकीकृत शहरी विकास आयोजना के आयोजना प्रमुख दीपक श्रेष्ठ और तीसरा साना शहरी खानेपानी आयोजना के आयोजना ब्यवस्थापक भोज विक्रम थापा ने नेपालगंज के विकास गति के साथ सम्बन्धित पूर्वाधारों की अवस्थाए“ के सम्बन्धों में स्पष्ट किया था ।
नेपालगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ के सभापतित्व में हुआ कार्यक्रम में बा“के जिला प्रसाशन कार्यालय के सहायक प्रमुख जिला अधिकृत गञ्ज बहादुर एम.सी, नेपाली कांग्रेस के कृष्ण मान श्रेष्ठ, एमाले के जिला अध्यक्ष अशोक कोइराला एवम् रत्न खत्री, ए.माओवादी के वेद प्रसाद आचार्य, रा.प्र.पा.नेपाल के तेज विक्रम शाह, पत्रकार महासंघ बा“के के अध्यक्ष रुद्र सुवेदी, कानन व्यवसायी प्रहलाद बहादुर कार्की, विश्वजीत तिवारी, प्रभाकर भटट्राई, व्यवसायी महमूद अली इद्रिसी, नन्दलाल वैश्य, सहभागिता विकास समाज के दिवाकर शर्मा लम्साल, हेमन्त कर्माचार्य लगायत लोगों ने बिचार व्यक्त किया था ।
इसी तरह नेपालगंज को सुन्दर भविष्य के लियें विकास निर्माण की कार्ययों को स्थलगत अवलोकन, अनुगमन, निगरानी एकीकृत रुप में करने के लियें नेपालगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ के संयोजकत्व में समिति गठन के बारे में कार्यक्रम में सर्वसम्मत निर्णय हुआ है ।
समिति में राजनीतिक दल, सरोकारवालों ,विज्ञ तथा नागरिक समाज के ओर से प्रतिनिधित्व होगी ।

