आज का पंचांग: आज दिनांक 26 फरवरी 2025 बुधवार शुभसंवत् 2081
*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।*
शिवरात्रि महादेव नीलकण्ठ नमोऽस्तुते।
कर्तुमिच्छाम्यहं देव शिवरात्रि व्रतं तव।।
शिवरात्रिश द्देवेश निर्विघ्नेन भवेदिति।
कामाशः शत्रवो मां वै पीडां हरतु सर्वदा॥
ॐ नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नम:।
नमः प्रकृत्यै भद्रायै नियताः प्रणता:स्म ताम्।।
*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक :- 26 फरवरी 2025 बुधवार*
शुभसंवत् :-2081
शाके:—1946
उत्तरायण याम्य गोल:*
*ऋतु:-* *शिशिर*
*सौर्य फाल्गुन मास की प्रविष्टे 14,…*
माह: फाल्गुन
पक्ष:- कृष्ण
तिथि :- *त्रयोदशी दिन में 9:19 तक उपरांत चतुर्दशी*
नक्षत्र :- श्रवण दिन में 4:10 तक उपरांत धनिष्ठा,
योग:- परीघ दिन में 2:26 तक उपरांत शिव,
करण:- वणिज एवं विष्टि,
सूर्योदय :-प्रातः 06:17,
सूर्यास्त : संध्या 05:47,
सूर्य :- *शतभिषा नक्षत्रे कुम्भ राशौ च रवि*
चंद्रमा :- रात्रौ 3:50 यावत मकर राशौ उपरांत कुम्भ राशौ च चन्द्रः।*
*आज की ग्रह स्थिति*
????
*मिथुने भौम, बुध: कुम्भे, वृषे देव वृहस्पति।*
*मीने चैव भृगु नंदन, शनि कुंभस्थितो तथा।।*
*मीने राहु: समाभावे, कन्या केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*
????????????????????
*आज का राहूकाल:-*
मध्याह्न:-12:00 बजे से 1:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक, है *किंतु 12 बजे तक ही सही समय है।उसके बाद राहुकाल में कोई कार्य न करें फिर 1:30 के बाद कार्य करें।*
*कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को 11:36 से 12 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ किया जा सकता हैं।*
*दिशाशूलः-*
*आज उत्तर दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए।*
और अगर आवश्यक हो तो धनिया और दूध का सेवन करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास :-*
*आज महाशिवरात्रि व्रत पूजन में घर एवं मंदिर में शिव पूजन विविध अभिषेक के साथ ही घर के पूजा घर की साफ सफाई कर मिट्टी के पार्थिव महादेव का शिव लिंग बना के कुल देवताओं के साथ सविध पूजन अभिषेक कर एवं अपने कुल की पूजन एवं लाल, पीले, मिठाई, का भोग लगाना एवं आरती कर विविध स्तोत्रों का पाठ, वस्त्र, मिठाई आदि का दान कर स्वयं प्रसाद का भोजन करना सबके लिए परम कल्याणकारी होगा। आज गणेश एवं शिव स्त्रोतों का पाठ शिवतांडव एवं संकटनाशक गणेश स्तोत्र, गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ के साथ विष्णुसहस्रनाम एवं नरसिंह स्तोत्र का पाठ सबके लिए आवश्यक एवं लाभदायक होगा।*
*????दैनिक राशिफल????*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*
*????आज का दैनिक राशि फल:-????*
*मेष???? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
आज का दिन भी अनुकूल रहेगा। आराकाशा के अनुसार शारीरिक रूप से आपकी प्रसन्नता रहेगी।
मन मे नकारत्मक भाव आएंगे किसी की हित मे कही बाते भी उल्टी लगेंगी। कार्य व्यवसाय में आज किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी वो भी समय पर नही मिलेगा। धन की आमद अनिश्चित रहेगी खर्च निकालने के लिये भी जोड़-तोड़ करना पड़ेगा। उधार के व्यवहार से बचे अन्यथा बाद में परेशानी होगी। पारिवारिक वातावरण में विरोधाभास लगा रहेगा घर के सदस्य एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करेंगे। घर के बुजुर्ग वर्ग दुखी होंगे।
*आज दूध, शहद, गुड़ का रस, गन्ने का रस और इत्र से अभिषेक करें।*
*वृष???? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
आज का दिन विजय दिलाने वाला रहेगा। आराकाशा के अनुसार स्वभाव में थोड़ी तेजी रहने के कारण किसी के मार्गदर्शन को भी अहम से जोड़ेंगे आज आप किसी अन्य के आधीन होकर काम करना पसंद नही करेंगे। मनमौजी व्यवहार अन्य लोगो के लिए परेशानी खड़ी करेगा लेकिन आपके लिये शांति दायक रहेगा। जिस कार्य को करेंगे उसमे ही विलम्ब होगा फिर भी अपनी सूझ बूझ से लाभ बना ही लेंगे। व्यवसायी वर्ग जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से लाभ कमाएंगे। नौकरी वाले लोग भी कार्य कुशलता के बल पर सम्मान के अधिकारी बनेंगे। परिवार का वातावरण आपसी समझ की कमी के कारण कुछ समय के लिये गरम होगा। पित्त, कफ से परेशानी होगी।
करनी पड़ेगी। अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। *आज दूध, चीनी, कपूर और गुलाब जल से अभिषेक करें।*
*मिथुन???? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
आज के दिन आपके स्वभाव में आलस्य अधिक रहेगा। लापरवाहि में लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते है सतर्क रहें। कार्य व्यवसाय में आज बीते कल की अपेक्षा तेजी रहेगी धन कमाने के मौके मिलते रहेंगे आवश्यकता अनुसार लाभ आसानी से हो जाएगा लेकिन लालच में ज्यादा कमाने की वृत्ति कुछ ना कुछ कमी ही करेगी। संतोषी वृति अपनाकर ही आज प्रत्येक कार्य निर्विघ्न सम्पन्न किया जा सकता है इसका विशेष ध्यान रखें। हर में मांगलिक कार्यक्रम होने से वातावरण शांत रहेगा। विपरीत लिंगीय आकर्षण भी कुछ अधिक रहेगा इसके कारण परिवार में गलतफहमी पनपने से खींच तान हो सकती है। सेहत बनी रहेगी।
करनी पड़ेगी। अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। *आज दूध में भांग का रस और गुड़ मिला कर अभिषेक करें।*
*कर्क???? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आज के दिन आप अपनी बात मनवाने के लिये सामने वाले पर दबाव बनाएंगे। आराकाशा के अनुसार आपसी संबंध खराब होने से बचें। देर अबेर अपना काम बना ही लेंगे। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों के ऊपर आवश्यकता से अधिक विश्वासः करेंगे जिसका परिणाम आज व्यवसायी वर्ग धन को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे उधारी के कारण कार्य क्षेत्र पर गरमा गरमी हो सकती है। आध्यात्मिक कार्यो में भी समय निकाल सम्मिलित होंगे लेकिन आज मन अन्यत्र ही भटकेगा। बाहर घूमने की योजना अंत समय मे निरस्त करनी पड़ेगी। सुख सुविधा मिलने पर भी मानसिक रूप से अशान्त रहेंगे।
*आज दूध में चीनी और कपूर मिला कर अभिषेक करें।*
*सिंह???? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आज के दिन आपका स्वभाव बात-बात पर गरम हो सकता है। आराकाशा के अनुसार किसी से किया वादा पूर्ण ना करने पर अपमानित होना पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। आज धन संबंधित व्यवहार अधिक आवश्यकता पडने पर ही लिख कर ही करें भूल होने की संभावना हैं। धन लाभ को लेकर मध्यान तक प्रतीक्षा रहेगी। मध्यान बाद आवश्यकता अनुसार होने से राहत मिलेगी। घर का वातावरण भी आपके रूखे व्यवहार से अशान्त रहेगा। बड़े-बुजुर्गों की बात ना मानने पर कुछ ना कुछ हानि होगी। आज शांति बनाए रखने के लिये मौन रहना ही बेहतर रहेगा। सर-बदन दर्द रक्त चाप संबंधित परेशानी होगी।.
*आज दूध और शहद से अभिषेक करें!*
*कन्या???? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आज का दिन भी आपके अनुकूल बना रहेगा लेकिन आज स्वभाव में थोड़ी तल्खी रहने से आपसी व्यवहारिकता में कमी आएगी। लोग आपसे अपेक्षाये लेकर आएंगे परन्तु निराश होना पड़ेगा। दैनिक कार्य के अतिरिक्त कार्य आने से कुछ समय के लिए असहजता बनेगी। व्यक्तिगत व्यस्तता के कारण सामाजिक कार्यो में बेमन से भाग लेना पड़ेगा फिर भी सम्मान पाने के अधिकारी बनेंगे। काम-धंधे में सुधार आयेगा लेकिन रुके कार्य आज भी पूर्ण होने में संदेह रहेगा। नौकरी पेशाओ एवं महिलाओ का आस-पड़ोसियों से झगड़ा होने की संभावना है। परिवार में किसी से बीमार होने पर चिंता होगी धन खर्च के साथ अतिरिक्त भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। *आज दूध में भांग का रस और गुड़ मिला कर अभिषेक करें।*
*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आपके लिये आज का दिन आशा के अनुसार लाभदायक रहेगा। आराकाशा के अनुसार आज का दिन संतोषजनक रहेगा। संतोषी प्रवृति रहने के कारण व्यर्थ की उलझनों से बचे रहेंगे। आज आपको आर्थिक विषमताओं का सामना करना पड़ेगा कार्य क्षेत्र अथवा घर मे कोई ना कोई आपके व्यवहार से असंतोष जतायेगा लेकिन आप जानकर भी अनजान बनेंगे। धार्मिक पूजा पाठ में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे परन्तु ध्यान एकाग्र नही रहने के कारण आध्यात्म लाभ नही मिल पायेगा। नौकरी वाले लोग आज कार्य भार कम रहने से शांति अनुभव करेंगे फिर भी अधिकारी वर्ग से आज कम ही बनेगी। बुजुर्गो का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलेगा।
*आज दूध में चीनी और कपूर, डाल कर अभिषेक करें।*
*वृश्चिक???? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज के दिन आप लापरवाहि न करें। आराकाशा के अनुसार छोटी-छोटी गलती भी आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती है इसका विशेष ध्यान रखना होगा। किसी भी कार्य को दिमाग की जगह दिल से करने के कारण सफलता में संशय रहेगा। धन संबंधित उलझने आज सुलझेगी।धन लाभ संध्या तक यथावत बनी रहेगी संध्या के आस-पास कही से विशेष धन मिलने से अग्रिम कार्य निकल जाएंगे। आर्थिक मामलों को लेकर आज ज्यादा तामझाम में ना पढ़ें अन्यथा बड़े लाभ से वंचित रहना पडेगा। और मित्र रिश्तेदारों के आगे भी धन संबंधित कार्यो को लेकर शर्मिंदा होना पड़ सकता है। उधार किसी से भी ना करे चुकाने में परेशानी आएगी। सेहत में छोटी मोटी व्याधी लगी रहेगी। *आज गन्ने के रस में शहद और केशर से अभिषेक करें।*
*धनु???? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आराकाशा के अनुसार दिन के आरंभ में ही कोई सुखद घटना से मन संतुष्ट रहेगा। आज की दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। जिस कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे अनिर्णय की स्थिति रहने के कारण विलम्ब होगा हानि के डर से आज कोई जोखिम लेने से बचेंगे आपका यह निर्णय आज सही रहेगा अन्य में कुछ ना कुछ उलझन ही बनेगी। अकस्मात धन लाभ के योग बन रहे है नए कार्यो में धन लगाए किंतु पहले के अधूरे कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक वातावरण में विवेक से कार्य करें। छोटी-छोटी बात पर आपस में न उलझें। शारीरिक दृष्टिकोण से भी आज दिन अनुकूल रहेगा।
*आज दूध में चंदन, अष्टगंध और केशर से अभिषेक करें।*
*मकर???? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
आज आप अपने अभिमानी स्वभाव के कारण घर मे बैठे बिठाये झगड़ा मोल ले सकते हैं। आराकाशा के अनुसार आज सामाजिक क्षेत्र से धन लाभ और ऐश्वर्य वृद्धि होगी। घर से ज्यादा बाहर का वातावरण भायेगा। कार्य व्यवसाय में सोची योजनाए धीमी गति से चलेंगी आज जहां से लाभ की उम्मीद रहेगी वहां की जगह अन्य साधनों से अक्समात होगा। विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रचेंगे लेकिन कामयाब नही हो पाएंगे फिर भी मीठा बोलने वालों से सतर्क रहें। अधिकारी वर्ग से नोकझोंक होगी जिससे कागजी कार्य अधूरे रह सकते है। स्वास्थ्य मध्यान बाद नरम रहेगा भागदौड़ के कारण थकान बनेगी। *आज शहद के जल में तिल और कुशा डाल के अभिषेक करें।*
*कुंभ???? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
आज का दिन भी भाग-दौड़ में बीतेगा।
आराकाशा के अनुसार दिन के आरम्भ से ही किसी कार्य को करने के लिए व्यस्त हो जाएंगे। कार्य व्यवसाय में आज अधूरे कार्य पूर्ण करने की जल्दबाजी रहेगी फिर भी कार्य समय से पूर्ण हो पाएंगे। व्यवसायी वर्ग धन सम्बन्धीत व्यवहार के कारण चिंतित रहेंगे किंतु समय पर कार्य पूर्ण होने के कारण जागरूक रहनी पड़ेगी। मध्यान बाद का समय राहत वाला रहेगा। धन संबंधित समस्या किसी की सहायता से सुलझेंगी। आज आर्थिक कारणों से किसी से पुराना संबंध होने की संभावना है। परिवार के बीच आप ज्यादा शांत एवं सुरक्षित अनुभव करें।
*आज दूध और मिठ्ठा के रस से अभिषेक करें।*
*मीन???? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
आज आप धार्मिक कार्यो के लिये अपने आवश्यक कार्यक्रम को रद्द कर सकते हैं। फिर भी आज का दिन लाभ युक्त होगा। आराकाशा के अनुसार धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी। आज परोपकार के कार्य करेंगे। व्यवसाय में आज ने आश्वासन मिलेंगे। धैर्य से काम चलाना पड़ेगा। नए अनुबंध हाथ लगेंगे लेकिन आज इनपर कार्य आरम्भ नही कर पाएंगे। गृहस्थ में आज शांति स्थापित होगी फिर भी बुजुर्गो को संतुष्ट रखना होगा।
*आज गन्ना के रस में दूध और हल्दी से अभिषेक करें।*
*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप आराकाशा की विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*आप सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
*शास्त्र संग्रह के साथ*
*आप के पूरे परिवार के उत्तम आयु आरोग्यता, पद, संपूर्ण कुशलता एवं सबका साथ, सबका विकाश, एवं सबके कुशलता के कामना के साथ, नित्य दिन सदैव तत्पर आप सबका…*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*
*राजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना, बेतिया पश्चिम चम्पारण, बिहार, 845449,*
*सहायक शिक्षक:- राजकीयकृत युगल प्रसाद +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया,बेतिया बिहार*
*वार्तालाप, व्हाट्सएप संपर्क एवं पे फोन:- 9431093636*
*व्हाट्सएप संपर्क एवं पेटिएम:- 9934428775*
*वार्तालाप का समय:-*
*प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक!*
*अहर्निशं सेवा महे*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

