Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान ट्रेन हाइजैक,16 लड़ाके ढेर , 100 से ज्यादा यात्रियों को बचाया गया

 

पाकिस्तान 12 मार्च

बलूचिस्तान के बोलन जिले के पास क्वेटा से पेशावर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पर मंगलवार को आतंकवादियों ने गोलीबारी की और ट्रेन को हाईजैक कर लिया।  पाकिस्तानी सेना बंधक बनाए गए यात्रियों को बचाने का अभियान चला रही है। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है। समा टीवी के मुताबिक, अब तक बीएलए के 16 लड़ाके ढेर हो चुके है और 100 से ज्यादा यात्रियों को बचा लिया गया है।

समा टीवी के मुताबिक, रात से ही लगातार बीएलए लड़ाके और पाकिस्तान सेना के बीच भारी गोलीबारी चल रही है। गोलीबारी में कई यात्री भी घायल हुए हैं। रेडियो पाकिस्तान ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए 100 से ज्यादा लोगों को बचा लिया है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, बचाए गए लोगों में 43 पुरुष, 26 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं और अभी गिनती की जा रही है।
छोटे-छोटे समूह में बंटे आतंकी
रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों के अभियान के कारण आतंकवादी छोटे-छोटे समूहों में बंट गए। घायल यात्रियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अतिरिक्त सुरक्षा दस्ते इलाके में अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।
मंत्री बोले- अभी अभियान जारी है

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह तथा धीरज सेठ बीच शिष्टाचार मुलाकात

बलूचिस्तान के गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने कहा कि ट्रेन को दोपहर के समय सुदूर इलाके में बंधक बना लिया गया था। उन्होंने दावा किया कि सुरक्षा बलों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कुछ यात्रियों को मुक्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि वह अभी संख्या का खुलासा नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा कि मुक्त किए गए यात्रियों को निकटतम स्टेशन और अंततः उनके इच्छित गंतव्य तक ले जाया जा रहा है। चौधरी ने कहा कि कई लोगों को ट्रेन से उतारकर पहाड़ी इलाके में ले जाया गया है और महिलाओं और बच्चों को आतंकवादियों द्वारा ढाल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com