एसईई के विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री ने दी अपनी शुभकामना
काठमांडू, चैत ६ – प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने माध्यामिक शिक्षा परीक्षा (एसईई) धैर्यता के साथ, अच्छी तैयारी के साथ देने का विद्यार्थियों से आग्रह किया है । आज शाम प्रधानमंत्री ओली ने एक वीडियों संदेश जारी की और कल से शुरु हो रही एसइई परीक्षा में सहभागी होने वाले सभी विद्यार्थियों को धैर्यता के साथ बिना किसी घबड़ाहट, अच्छी तैयारी के साथ देने का आग्रह किया है ।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि – चैत ७ गते से एसईई की परीक्षा शुरु हो रही है । आप सभी परीक्षा की तैयारी में लगे होंगे । आपके पास अब बरबाद करने का समय नहीं है । आप सभी अच्छे अंक प्राप्त कर सफलतापूर्वक उत्र्तीण हों । मेरी शुभकामना आपके साथ है ।
एसईई को शिक्षा के क्षेत्र में पहली सीढ़ी के रुप में देखा जाता रहा है । आप परीक्षा देते समय बिल्कुल न घबड़ाए । परीक्षा का क्या है यह तो जीवन के हर एक मोड़ पर आने वाली चीज है । इससे पहले भी आप बहुत सी परिक्षाएं देकर इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं इसलिए घबड़ाने की आवश्यकता नहीं है धैर्यता के साथ परीक्षा दें ।
प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि पिछले वर्ष एसईई का नतीजा बहुत अच्छा नहीं आया था । लेकिन इसबार मैं यह उम्मीद करता हूँ कि रिजल्ट अच्छा आएगा ।


