हमारी पार्टी बहुत मेहनत कर रही है – देउवा
काठमांडू, चैत ६ – नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने कहा कि बहुमत प्राप्त करने के लिए किसी न किसी पार्टी से मिलने की बाध्यता है । पार्टी केन्द्रीय कार्यालय सानेपा में बुधवार आयोजित एक कार्यक्रम में सभापति देउवा ने कहा कि संविधान में रहे व्यवस्था के कारण किसी एक दल का बहुमत लाना संभव नहीं है । संविधान की इसी व्यवस्था के कारण बहुत ज्यादा मेहनत करने के बावजूद भी कांग्रेस बहुमत नहीं ला पा रही है । उन्होंने कहा कि – किसी भी पार्टी का बहुमत लाना बहुत कठीन है । इसलिए किसी न किसी पार्टी से मिलना आवश्यक है । हमारी पार्टी बहुत मेहनत कर रही है । मेहनत से हम सबसे बड़े पार्टी बनने में सफल हुए लेकिन बहुमत नहीं ला सके ।
उन्होंने कहा इसमें किसी पार्टी को दोष नहीं दे सकते । बहुमत नहीं ला पाने में संविधान में जो व्यवस्था रखी गई है वो कारण है । फिर भी जुझारु बनकर बहुमत लाने का प्रयास करना चाहिए ।

