Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

किशोरी महतो ने राष्ट्रवादी प्रजातांत्रिक मोर्चा का किया गठन

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । राजतंत्र के घोर समर्थक तथा पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र बिक्रम शाह के खासमखास किशोरी महतो ने राष्ट्रवादी प्रजातांत्रिक मोर्चा का गठन किया है। इस राष्ट्रवादी प्रजातांत्रिक मोर्चा के सलाहकार में पुराना राष्ट्रवादी नेता तथा विश्व हिन्दू परिषद नेपाल के अध्यक्ष देवराज अधिकारी को बनाया गया है। पूर्व महाराजाधिराज ज्ञानेन्द्र बिक्रम शाह देव द्वारा राष्ट्रीय प्रजातंत्र दिवस के अवसर पर दिए गए संदेश के बाद किशोरी महतो ने राष्ट्रवादी प्रजातांत्रिक मोर्चा का गठन करने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र बिक्रम शाह के संदेश में नेपाली जनता से आह्वान किया था कि देश बचाने के लिए नेपाली जनता आगे आयें। उनके आह्वान के बाद ही राष्ट्रवादी प्रजातांत्रिक मोर्चा का गठन किया हूं।
राष्ट्रवादी प्रजातांत्रिक मोर्चा के संयोजक किशोरी महतो वर्गीय,जाति,दलीय,क्षेत्रीय से उठकर देश बचाने के लिए राष्ट्रवादी प्रजातांत्रिक मोर्चा में शामिल होने के लिए नेपाली जनता से आह्वान भी किया है। उन्होंने कहा कि आज नेपाल में धर्मांतरण जोरो पर है। विश्व का एक मात्र हिन्दू राष्ट्र को विश्व के नक्शा हटाने का काम एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत किया गया। उन्होंने कहा कि राजा सहित प्रजातंत्र तथा हिन्दू राष्ट्र के लिए देश व्यापी अभियान चलाया जाएगा। किशोरी महतो ने कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूंकि राष्ट्रवादी प्रजातांत्रिक मोर्चा पूर्व राजा के द्वारा नहीं गठन किया गया है।यह भ्रामक खबर है। उन्होंने कहा कि नेपाली जनता नेपाली कांग्रेस, वामपंथी दलों के क्रिया कलापों से तंग आ चुका है। देश अमन शांति राजतंत्र में था यह आम नेपाली की धारणा है। काठमांडू हुए प्रदर्शन इसका जीता जागता उदाहरण है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed