Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मकवानपुर जिले में उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना का उद्घाटन

 

काठमान्डू  18 मार्च

नेपाल-भारत विकास सहयोग के तहत भारत सरकार की वित्तीय सहायता से 3  करोड नेपाली रुपया की परियोजना लागत से निर्मित मकवानपुर जिले में श्री जन कल्याण माध्यमिक विद्यालय के स्कूल भवन का आज मकवानपुर जिला समन्वय समिति के प्रमुख ललित बहादुर घलान और काठमांडू में भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव श्री बशिष्ठ नंदन ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में राजनीतिक प्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूल शिक्षक, छात्र और उनके अभिभावक भी शामिल हुए।
‘नेपाल-भारत विकास सहयोग’ के अंतर्गत भारत सरकार के अनुदान का उपयोग स्कूल भवन और अन्य संबंधित सुविधाओं के निर्माण के लिए किया गया। इस परियोजना की परिकल्पना एक उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (एचआईसीडीपी) के रूप में की गई थी और इसे मकवानपुर की जिला समन्वय समिति के माध्यम से कार्यान्वित किया गया था।
निकट पड़ोसी होने के नाते भारत और नेपाल के बीच व्यापक एवं बहुक्षेत्रीय सहयोग है। उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना का कार्यान्वयन नेपाली लोगों के उत्थान और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विस्तार के प्रयासों में नेपाल सरकार के साथ साझेदारी करने के लिए भारत सरकार की निरंतर तत्परता को दर्शाता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *