कुलमान घिसिङ उजालें के नायक नहीं हैं – दीपक खड्का
काठमांडू, चैत ६ – ऊर्जा, जलस्रोत तथा सिँचाई मंत्री दीपक खड्का ने कहा है कि अब घर में ही लोडशेडिंग होगी । उन्होंने बताया कि भारत से लगभग ८०० मेगावाट विद्युत् आयात किया जा रहा है और स्वदेशी उत्पादन एक हजार मेगावाट के आसपास हो रहा है ।
बुधवार राष्ट्रीय सभा में सांसदों के प्रश्नों का जबाव देते हुए उन्होंने नेपाल विद्युत् प्राधिकरण पर यह आरोप लगाया कि वह सही ढंग से काम नहीं कर रहा है । लोडशेडिंग का अन्त होने के बावजूद उद्योग में अभी तक लोडशेडिंग नहीं हट पाया है ।
उन्होंने प्राधिकरण के कार्यकारी निर्देशक कुलमान घिसिङ को उजालें का नायक बनाने पर भी असन्तुष्टि जताई ।
उन्होंने कहा कि “ कुलमान घिसिङ को जो उजालें का नायक बना दिया है । लेकिन वो नायक नहीं है ।”उन्होंने कहा कि धन्यवाद देना है तो भारत सरकार को दें । निजी क्षेत्र को दें जिसने उत्पादन किया है । उन्होंने प्राधिकरण के आमदनी पर भी शंका जताया है ।


