Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हुलाकी राजमार्ग केन्द्रित मधेश जागरण अभियान पुनः स्थगित

 

काठमांडू, चैत ११ – नेकपा (माओवादी केन्द्र) ने एक बार फिर पाँच दिन के लिए हुलाकी राजमार्ग केन्द्रित तराई(मधेस जागरण अभियान को स्थगित कर दिया है ।
माओवादी केन्द्र के साथ ही समाजवादी मोर्चा चैत १५ गते गणतन्त्र के पक्ष में काठमांडू में एक वृहत् जनप्रदर्शन की तैयारी कर रही है । अध्यक्ष प्रचण्ड के प्रेस सलाहकार गोविन्द आचार्य ने बताया है कि इसी जन प्रदर्शन की तैयारी के लिए अभियान को स्थागित किया गया है ।आचार्य ने बताया कि –बारा से अभियान शुरु कर हमने चितवन पहुँचने के बाद अभियान पुनः कुछ दिन के लिए रुकने की बात कही थी । ‘चैत १६ गते से अभियान फिर से शुरु किया जाएगा ।’आज शाम तीन दल के शीर्ष नेताओं के बीच बैठक होने वाली है इसलिए प्रचण्ड आज शाम को काठमांडू पहुँच रहे हैं ।
फागुन १२ गते नेपाल के झापा कचनकवल से शुरु हुआ जागरण अभियान फागुन २४ गते रौतहट में पहुँचकर स्थगित किया गया था । अभियान पुनःगुरुवार से शुरु किया गया था ।
अभियान अन्तर्गत अभी तक झापा, मोरङ, सुनसरी, सप्तरी, सिराहा, धनुषा, महोत्तरी, सर्लाही, रौतहट, बारा, पर्सा और चितवन में अभियान सम्पन्न हो चुका है ।
चितवन में स्थगित हुआ अभियान चैत १६ गते से नवलपुर से पुनः शुरु की जाएगी ।
नवलपुर, नवलपरासी पश्चिम, रुपन्देही, कपिलवस्तु, दाङ, बर्दिया, बाँके, कैलाली होते हुए कञ्चनपुर पहुाचकर हुलाकी अभियान होगा । उसके बाद मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में अभियान सञ्चालन करने की भी तैयारी है । ये अभियान सगरमाथा तक पहुँचकर पूरी होगी ।

यह भी पढें   माताओं के लिए ६ महीने की मातृत्व छुट्टी का प्रस्ताव, पिताओं के लिए भी ४२ दिन की छुट्टी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com