Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज प्रधानमंत्री ओली, देउवा और प्रचंड के बीच बैठक

 

काठमांडू, चैत ११ – प्रमुख तीन दल के शीर्ष नेता आज (चैत ११) चर्चा के लिए मिल रहे हैं । सत्तासाझेदार दो और प्रमुख प्रतिपक्ष दल के नेताओं के बीच आज बैठक होने बाली है ।
प्रधानमंत्री एवं नेकपा (एमाले)के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली, नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा और नेकपा (माओवादी केन्द्र)के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’बीच मुलाकात तय की गई है । सिंहदरबार स्थित प्रधानमंत्री तथा मन्त्रिपरिषद  ्के कार्यालय में आज अपराह्न ४ बजे बैठक की जाएगी । ये जानकारी प्रचण्ड के स्वकीयसचिव गोविन्द आचार्य ने दी है ।
बैठक में संक्रमणकालीन न्यायसँग सम्बन्धित विषयों में चर्चा की जाएगी । सत्ता और प्रतिपक्ष दोनों उक्त विषय को निष्कर्ष में ले जाने के लिए अग्रसर हैं । समसामयिक राजनीतिक विषयों भी चर्चा होने की संभावना है ।
चैत ७ गते प्रतिनिधि सभा की बैठक में प्रधानमंत्री ओली ने कहा था कि संक्रमणकालीन न्याय के बाकी काम के निष्कर्ष में पहुँचने के लिए प्रचण्ड से सम्पर्क के प्रयास कर रहे हैं ।

यह भी पढें   बंग्लादेशी तथा रोहिंग्या को नेपाल छोड़ने के लिए गृहमंत्री ने कारवाई की शुरु

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *