अवधी पत्रकार संघ नेपाल का बृहत जमघट
नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, २०७१ फाल्गुन २७ गते ।
बाँके जिला के बेतहानी गाबिस स्थित झोरा सामुदायिक जगंल में अवधी पत्रकार संघ नेपाल की केन्द्रीय बृहत जमघट फाल्गुन ३० गते शनिार को होने जा रहा है ।
अवधी पत्रकार संघ नेपाल के केन्द्रीय अध्यक्ष सूर्यलाल यादव के अध्यक्षता में बुधवार बैठा हुआ बैठक ने केन्द्रीय जमघट करने की निर्णय किया है । जमघट में संघ का केन्द्रीय अधिवेशन, अगामी कार्ययोजना तथा रणनिति के विषय पर बिशेष बातचीत होगी जानकारी दी गई है ।
अवधी पत्रकार संघ नेपाल की केन्द्रीय बृहत जमघट फाल्गुन ३० गते शनिार को सुबाह १० बजे झोरा सामुदायिक वन के माछापुच्छ्रे प्रागमिक विद्यालय में होगी संघ के महासचिव राकेश कुमार मिश्र ने जानकारी दी है ।
जमघट की व्यवस्थापन तथा तयारी के लियें संघ के महासचिव राकेश कुमार मिश्र के संयोजकत्व में ७ सदस्यीय समिति गठन किया गया है । समिति के सदस्यों में रहिस अहमद सिद्दिकी, आरीफ अन्सारी, कृपाराम वाडिया, आशीष गुप्ता, पवन जायसवाल और आलम खान सदस्य रहे है । अवधी पत्रकार संघ नेपाल की केन्द्रीय बृहत जमघट जमघट में बा“के, बर्दिया, कपिलबस्तु, रुपन्देही, दांग, नवलपरासी, काठमाण्डौ शाखा के समेत सहभागिता रहेगी महासचिव राकेश कुमार मिश्र ने बताया ।
बैठक में अवधी पत्रकार संघ नेपाल कें सल्लाहकार तथा प्रेस सेनानी पन्नालाल गुप्त, पत्रकार विजय वर्मा लगायत लोगों की उपस्थिती रही थी । संघ ने विगत ८ बर्ष से क्रियाशील रही है अवधी भाषी पत्रकारों के हकहित, क्षमता अभिबृद्धि लगायत के विषय पर निरन्तर रुप में काम करते आया है । किसी भी राजनितिक दल से आवद्ध नहोकर स्वतन्त्र और निश्पक्ष रुप में अवधी भाषी पत्रकारों की विचार और आस्था का छाता संगठन के रुप में अवधी पत्रकार संघ नेपाल की स्थापना हुआ है महासचिव राकेश कुमार मिश्र ने जानकारी दि है ।

