जबतक प्रधानमंत्री जबाव नहीं देते सदन नहीं चलने देंगे – विपक्षी दलों ने लिया अड़ान
काठमांडू, चैत १४ – माओवादी केन्द्र के सचेतक रुपासोशी चौधरी का कहना है कि प्रधानमंत्री सड़क पर उतरकर सार्वजनिक तौर पर जवाब देते रहे हैं । यही बात सदन में भी की जानी चाहिए थी । जवाब देने की जगह सदन है, सार्वजनिक सड़क नहीं । प्रधानमंत्री को यह समझना चाहिए । जबतक प्रधानमंत्री जबाव नहीं देते सदन नहीं चलने देंगें ।
इससे पहले सभामुख देवराज घिमिरे ने प्रतिनिधि सभा में जारी अवरोध को खुलाने का प्रयास कर रहे हैं । बुधवार सभा की कामकारवाई आगे नहीं बढ़ पाई थी । जिसके बाद सभामुख घिमिरे ने प्रमुख राजनीतिक दल के प्रमुख सचेतकों से मिलकर चर्चा भी की थी । तथापि, बुधवार को प्रतिनिधि सभा की बैठक कार्यसूची में प्रवेश नहीं कर सकी ।
आज सुबह प्रतिनिधि सभा की बैठक होगी ,। उक्त बैठक से पहले सभामुख घिमिरे ने प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रमुख सचेतकों से बातचीत की है ।
नेकपा एमाले, नेपाली कांग्रेस, नेकपा माओवादी केन्द्र, राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) र राष्ट्रिय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा)के प्रमुख सचेतकों से सभामुख घिमिरे ने आज सुबह बातचीत की है । ये जानकारी उनके सचिवालय ने दी है ।
विपक्षी दलों ने नेपाल विद्युत प्राधिकरण के कार्यकारी निर्देशक कुलमान घिसिङ की बर्खास्ती को लेकर प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली से जबाव की मांग की है और विपक्षी दलों ने कहा है कि जबतक प्रधानमंत्री जबाव नहीं देते सदन नहीं चलने देंगे ।


