दुर्गा प्रसार्ईंं सम्पर्क विहीन
काठमांडू, चैत १५ – दुर्गा प्रसार्ईंं सम्पर्क विहीन हैं । उन्हें गिरफ्तार करने पहुँची पुलिस की टीम को वो अपने घर भक्तपुर में नहीं मिले । प्रसाईं को गिरफ्तार करने के लिए उपत्यका पुलिस कार्यालय की टीम और जिला पुलिस परिसर काठमांडू की टीम को लगाया गया लेकिन वो सम्पर्कविहीन हैं । पुलिस अधिकारी के अनुसार उनकी तलाश की जा रही है। प्रसाईं के नेतृत्व में प्रदर्शन में उतरे प्रदर्शनकारियों ने तीनकुने में अराजकता मचाई है । पुलिस ने अवस्था को नियन्त्रण में लेने के लिए गोली चलाई । जिसमें कीर्तिपुर क सविन महर्जन की मृत्यु हो गई । इसी तरह प्रदर्शनकारियों ने एक घर में आग लगा दी । आग से पत्रकार सुरेश रजक की जान चली गई ।


