Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदर्शन स्थल पर मिला शव पत्रकार सुरेश रजक की

 

काठमांडू.

काठमांडू के तिनकुने में एक राजावादी समूह के विरोध स्थल पर मिले शव की पुष्टि पत्रकार सुरेश रजक के रूप में हुई है। शव शुक्रवार दोपहर को जले हुए घर के पास पाया गया। घाटी पुलिस कार्यालय के एक अधिकारी बताया कि शव पत्रकार रजक का होने की पुष्टि हो गई है।

रजक एवीन्यूज़ टेलीविज़न में काम करते थे। गृह मंत्रालय ने पहले पुष्टि की थी कि विरोध प्रदर्शन में एक व्यक्ति की मौत हो गई। गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव छवि रिजाल ने बताया कि कीर्तिपुर नगर पालिका-4 निवासी सबिन महर्जन की मौत हो गई है। तिनकुने में विरोध प्रदर्शन में रजक के साथ जान गंवाने वालों की संख्या दो हो गई है।रजक, दुर्गा प्रसाइ के नेतृत्व में ‘राष्ट्रीय, राष्ट्रीयता, धर्म, संस्कृति एवं नागरिक सुरक्षा अभियान’ और नवराज सुबेदी के नेतृत्व में ‘राजतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए संयुक्त जन आंदोलन समिति’ द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शनों की फुटेज लेने के लिए तिनकुने गए थे। विरोध स्थल पर तनाव बढ़ने पर पुलिस ने गोलियां चला दीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *