काठमांडू में जारी किए गए कफ्र्यु को हटाया गया
काठमांडू, चैत १६ – काठमांडू जिला प्रशासन ने काठमांडू में जारी किए कफ्र्यु को हटा दिया है । प्रमुख जिला अधिकारी ऋषिराम तिवारी के अनुसार आज सुबह तक के लिए लगाया गया क्फ्र्यू का आदेश स्थगित कर दिया गया ।
राजावादियों के प्रदर्शन उग्र बनने के बाद प्रशासन ने काठमांडू के तीनकुने सहित के क्षेत्रों शुक्रवार पहली बार रात के १० बजे तक के लिए कफ्र्यु आदेश किया था ।
रात तक भी जब अवस्था सामान्य नहीं हुई तो शान्तिनगर पुल से लेकर मनोहरा खोला पुल तक पाँच स्थान तय कर कफ्र्यु का आदेश आज (शनिवार ) सुबह ७ बजे तक के लिए बढ़ाया गया था ।
शुक्रवार हिंसात्मक आन्दोलन में उतरे राजावादियों ने कफ्र्यु जारी होने के बाद भी काठमांडू के विभिन्न स्थानों में तोड़फोड़ और आग लगाने का काम किया ।
शुक्रबार के उग्र आन्दोलन के क्रम में एक पत्रकार सहित दो लोगों की मृत्यु हुई है । साथ ही सुरक्षाकर्मी सहित दर्जनों व्यक्ति घायल हुए हैं ।


