Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीनकुने घटना की सम्पूर्ण जिम्मेदारी पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह को लेनी चाहिए – कांग्रेस

 

काठमांडू, चैत १७ – कांग्रेस ने निष्कर्ष निकाला है कि ‘तीनकुने हिंसा’की जिम्मेदारी पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह को लेनी चाहिए ।
सभापति शेरबहादुर देउवा के निवास बूढानीलकण्ठ में हुए पदाधिकारी तथा पूर्वपदाधिकारी की बैठक में आन्दोलन करने वाली समिति ज्ञानेन्द्र शाह ने ही बनाई इसलिए सम्पूर्ण घटना की जिम्मेदारी पूर्वराजा को लेने का निष्कर्ष निकाला है । ये जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता प्रकाशशरण महत ने दी ।
उन्होंने कहा कि “अराजक अवस्था दिखा । पार्टी ने इसकी समीक्षा कर घटना की गम्भीर भत्र्सना की है । निरंकुश शासन की ओर ले जाने का मनसाय के साथ योजना बनाई गई । कहाँ कहाँ आक्रमण करना है योजना के साथ किया गया है । कितने लोग घायल हुए हैं । इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पूर्वराजा को ही लेनी चाहिए । उन्होंने ही समिति गठन की ।”
इसी तरह कांग्रेस ने संविधान पक्षधर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सर्वपक्षीय वार्ता भी की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com