नेपाल मारवाडी गणगौर पूजा समिति ने मनाया समारोह पूर्वक अपना 38 वां महोत्सव
माला मिश्रा विराटनगर । विराटनगर में नेपाल मारवाडी गणगौर पूजा समिति अपना 38 वां गणगौर महोत्सव विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर समारोह पूर्वक मनाया । महोत्सव में प्रमुख अतिथि कोशी प्रदेश का प्रमुख परशुराम खापुंग ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस मौके पर गणगौर पूजा समिति के अध्यक्ष ललिता जाजू , निवर्तमान अध्यक्ष नंदकिशोर राठी , संस्थापक अध्यक्ष मूलचंद्र तापड़िया , विशिष्ट अतिथि भीखमचंद्र सरल , सलाहकार रचना राठी , कार्यक्रम संयोजिका दीप्ति राठौर ,गणगौर समिति धरान की अध्यक्ष अमिता अटल , मारवाडी महिला मंच विराटनगर की अध्यक्ष सरिता लालवानी मंचासिन थी । इससे पूर्व झाकी गाजा बाजा के साथ शोभा यात्रा निकाला गया जो जानकी मंदिर से निकलकर कार्यक्रम स्थल अतिथि सदन पहुंचा । शोभा यात्रा में महिलाएं मारवाडी भेष भूषा में साथ चल रही थी । इस मौके पर मारवाडी समाज के महिला , युवती , बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दिया। फाल्गुनियों समूह के युवा कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दिया । संचालन कार्यक्रम की सह संयोजिका रेणु तोदी कर रही थी । इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट काम के लिए आठ महिला को प्रमुख अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया जिसमें सीए मीनाक्षी तापड़िया ,दीक्षा धारेवा , श्रेया अटल ,वंदना अटल , डा. बंदना जैन , निशा अटल तथा सुधा पौडेल , ज्ञानु न्यौपाने
बोग़टी शामिल है । कार्यक्रम में मोरंग व्यापार संघ का पूर्व अध्यक्ष महेश जाजू , समाजसेवी घनश्याम राठी, श्याम पौडेल , ओम प्रकाश अग्रवाल , पवन सुराना सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद थे ।



