नही रहे बुधनगर भूटहा निवासी समाजसेवी डमरू दास सहनी
हिमालिनी प्रतिनिधि विराटनगर ।मोरंग जिला के विराटनगर महानगरपालिका अंतर्गत बुधनगर भूटहा निवासी समाजसेवी डमरू दास सहनी का निधन हो गया , वे 76 वर्ष के थे । अपने पीछे पत्नी चार पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए । पुत्र भुनेश्वर मल्लाह ने बताया वे चार साल से बीमार थे । मृतक के घर ढांढस बढ़ाने पहुंचे नेपाली कांग्रेस का कोशी प्रदेश का कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया मृतक मल्लाह सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र में सदैव सक्रिय रहे। बताया अपने जमीन पर मंदिर का भी निर्माण करा चुके है । लोगो के मदद में हमेशा आगे रहते थे । उनके शुभचिंतकों ने घर पर पहुंच शोक संवेदना जताते हुए उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है ।


